
इंदौर सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। चांदी चौरसा 200 रुपए की बढ़त के साथ 1,01,200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। सोना केडबरी 800 रुपए बढ़कर 91,800 रुपए और आरटीजीएस में 92,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार में अमेरिकी मंदी की आशंकाओं के बीच निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है। गोल्डमैन सैक्स ने अगले 12 महीनों में अमेरिकी मंदी की 35% संभावना जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यापार शुल्क बढ़ाने की योजना से भी बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। कॉमेक्स में सोना वायदा 3,127 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर को छूने के बाद 3,076 डॉलर तक नीचे आया। चांदी 34.47 डॉलर के उच्च स्तर से 33.86 डॉलर प्रति औंस तक कारोबार करती देखी गई। ईद के त्योहार और ऊंची कीमतों के कारण सराफा बाजार में ग्राहकी सुस्त रही। इंदौर में सोना 22 कैरेट 84,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी आरटीजीएस 1,02,000 रुपए और चांदी टंच 1,01,300 रुपए प्रति किलो पर बिक रही है। चांदी सिक्का 1,090 रुपए प्रति नग के भाव पर उपलब्ध है।