
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। कोरोना योद्धा राजेश बोराना, पंकज बोराना के पिता, पूर्व पार्षद अनिल बोराना के अंकल महेश बोराना का 65 वर्ष की आयु में दुःखद निधन हो गया। शिक्षक कॉलोनी स्थित निवास से निकली अंतिमयात्रा में समाजजनों व गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुक्तिधाम पर पुत्र राजेश एवं पंकज बोराना ने मुखाग्नि दी। उल्लेखनीय है कि श्री बोराना ने लंबे समय तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपलिया में अपनी सेवाएं दी, बाद में टकरावद से सेवानिवृत्त हुए, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में उल्लेखनीय सेवाएं देकर लोगो का दिल जीता। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह माछोपुरिया, किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द व कमलेश पटेल, भाजयुमो प्रदेश सदस्य संदीपसिंह राठौड़, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष चंचलेश व्यास, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, नप के पूर्व अध्यक्ष चौथमल गुप्ता, पूर्व पार्षद रमेश तेलकार व कमल परसिंधिया, मानसिंह चौहान, हिम्मत डांगी, निर्मलकुमार गर्ग, धर्मेन्द्र सोलंकी, जितेन्द्र गेहलोत, रत्नेश कुदार, राजेश संचेती, सचिन आर्य, रामचन्द्र करुण, विजय गेहलोत, राजेन्द्र भूूत, कन्हैयालाल पाटीदार, जेठानंद होतवानी, कंुजीलाल पाटीदार के अलावा डॉक्टरगण विशाल गौड़, अरुण मून्दड़ा, प्रकाश कारपेंटर, दिनेश शर्मा, प्रदीप शमा्र, डीके शर्मा, जवाहर मंडलोई, बसंत शर्मा, राजेन्द्र पाटीदार, आशीष तेलकार, मुकेश कुमावत सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उठावना
हमारे भाई, डॉ. राजेश, पंकज के पिता, आदित्य, रुद्र के दादाजी डॉ. श्री महेशचन्द्र बोराना का निधन 22 मार्च को हो गया है। उठावना 25 मार्च को दोपहर 1 बजे निज निवास शिक्षक कॉलोनी पिपलियामंडी में रखा है।
शोकाकुल – हरिनंदन, श्यामलाल, सुरेशचन्द बोराना, पिपलिया स्टेशन
——-
शोकाकुल – हरिनंदन, श्यामलाल, सुरेशचन्द बोराना, पिपलिया स्टेशन
——-