
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। एम्बूलेंस के अभाव में गर्भवती महिला तड़पती रही बाद में निजी वाहन से उसे मंदसौर ले जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार ग्राम ढ़ाणी (बिल्लोद) महिला फोरियाबाई पति प्रहलाद रेबारी को प्रसव पीड़ा होने पर उसके भाई आत्माराम ने 108 एम्बूलेंस पर कॉल किया, लेकिन एम्बलेंस नही आई। सामाजिक कार्यकर्ता हीरालाल रेबारी ने बताया कि महिला तडपती रही। एक घंटे बाद भी एम्बलेंस नही आई तो निजी वाहन से महिला को अस्पताल ले गए। डिप्टी सीएम होते हुए भी उनकी विधानसभा में एंबुलेंस के लिए 1 घंटे तक इंतजार करना पड़ा फिर भी एंबुलेंस नहीं मिल पाई तड़पती रही गर्भवती महिला को निजी वाहन से अस्पताल ले गए। हीरालाल ने बताया कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इसके बावजूद यहां स्वास्थ्य व्यवस्था ठप है। जनप्रतिनिधि बड़ी-बड़ी बातें करते है, लेकिन डिलेवरी के लिए महिला को ले जाने के लिए तक एम्बलेंस उपलब्ध नही होती है।
——