
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं पर केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव रतन पिपलिया में एक महिला के गांव की धापूबाई, बसंतीबाई, कांताबाई, राधाबाई बागरी ने मिलकर मारपीट की व उसे निर्वस्त्र कर दिया, फुटेज आने पर मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने चारों महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। नाहरगढ़ टीआई प्रभात गौड ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
————————
——–