
पिपलिया स्टेशन (निप्र) ।नारी सम्मान की बात करने वाली भाजपा के मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाई नारायण यादव के नीमच में सार्वजनिक स्थल पर पुलिस की वर्दी पहने हुए यातायात महिला सूबेदार ने पैर छुए। प्रदेश में अधिकारियों को भाजपा ने इतना डरा रखा है कि उन्हें सार्वजनिक स्थान पर।नेताओ के पैर छूने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सूबेदार के पैर छूने का वीडियो वायरल होने के बाद जोकचंद्र ने प्रतिक्रिया में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है । जहां एक तरफ भाजपा के नेता महिला सम्मान की डींगे हांकते है और दिखावे के लिए महिला आरक्षण की बाते करते हैं और राजनीति में महिलाओं को भागीदारी की बात करते हुए 50 प्रतिशत महिलाओं को समानता का अधिकार देने के दावे करते हैं।वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व अपने निजी दौरे पर नीमच आए मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े भाई नारायण यादव के पैर महिला सूबेदार ने छुए, लेकिन यादव ने महिला सूबेदार को पेर चुने से मना भी नही किया। इससे साफ है कि महिला सम्मान की बाते ओर नारे सिर्फ राजनीतिक एजेंडा है ओर भाजपा का इनसे दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं हे। वहीं पुलिस की वर्दी में अपने पांव छुआकर भाजपा नेता यह दिखाना चाहते हे कि ख़ाकी वर्दी उनके पैरों में पड़ी हुई है। मल्हारगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़े किसान नेता श्यामलाल जोकचंद ने बताया मप्र में भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि अधिकारियों व कर्मचारियों पर आवश्यक दबाव बनाकर उन्हें पैर पकड़ने के लिए मजबूर कर रहे है। पुलिस नेताओ व जनप्रतिनिधियों की हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है। पुलिस थानों में आमजन की कोई सुनने वाला नही है। जब अधिकारी ही भाजपा नेताओं की चरण वंदना कर रहे है तो आमजन की पुलिस थाने में कोन सुनेगा ओर उसे न्याय कैसे मिल पायेगा ? जब पुलिस अधिकारी ही नेता के चरणों मे गिर रहे है तो आमजन को थानों में न्याय कैसे मिलेगा ? जोकचंद ने कहा कि वर्तमान के लोकतंत्र में राजतंत्र की बू आ रही है। जो आने वाले समय मे आमजन के लिए घातक साबित होगी।