
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित राजयोग सेवाकेन्द्र शिवसंगम भवन पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में त्रिमूर्ति शिवजयन्ती का आयोजन किया। ब्रहमाकुमारी लता दीदी ने कहा आज मानव अनेक समस्याओं से ग्रसित हो परमात्मा को पुकार रहा है स गीता में वर्णित यदा यदा ही धर्मस्य… तो वर्तमान समय चारों ओर घोर दुःख व अशान्ति है, ऐसे समय पर सर्व आत्माओं के परमपिता शिव विश्व में शान्ति व एकता स्थापन करने लिए अवतरित हो राजयोग सिखलाते हैं। हम दूसरों को नियंत्रित करने व सुधारने में लगे रहते हैं लेकिन स्वयं पर हमारा नियंत्रण नहीं है। राजयोग से ही स्वनियंत्रण हो सकता है, जिस प्रकार महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने लिए योजनाएँ बनाते है। उसी प्रकार तनाव से बचने के लिए जीवन शैली को बदलने की योजना बनानी होगी, भौतिक प्रगति के साथ आधात्मीक प्रगति की आवश्यकता है। महाशिवराप्ती पर ब्रहममुहूर्त से ही सभी भाई-बहनों ने विश्व कल्याण के लिए शिवसाधना की, परमात्मा शिव की ज्ञान मुरली सुन, शिव जयन्ती का दिप प्रज्वलित कर केक काट भगवान शिव को भोग लगाया गया। परमात्मा शिव का प्रतीक ध्वज लहराकर एक जुट हो सभी ने स्वपरिवर्तन से विश्व परिवर्तन का दृढ संकल्प किया, तत्पश्चात महाप्रसाद वितरित किया गया। संध्याकाल इस आयोजन पर संस्था द्वारा द्वादश ज्योर्तिर्लिगम के दर्शन का पुष्यफल एक स्थान पर प्रदान करने का प्रयास किया गया आर्ट गैलेरी में परमात्मा शिव द्वारा वर्तमान समय चल रहे दिव्य कर्तव्य को झांकी द्वारा उजागर किया एवं राजयोग द्वारा कर्मेंद्रियों को शान्त करने की कला दिखाई, साथ ही सृष्टि के कालचक्र का परिचय देने हेतु आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन में नगर के धर्म प्रेमी सज्जनों ने लाभ लिया।
——–